उत्तरप्रदेश : नोएडा से पकड़ा गया 25 हजार का इनामी बदमाश, जाली नोटों का है सौदागर

By: Ankur Sat, 27 Mar 2021 8:51:05

उत्तरप्रदेश : नोएडा से पकड़ा गया 25 हजार का इनामी बदमाश, जाली नोटों का है सौदागर

देश में कई गैंग हैं जो जाली नोटों का गोरखधंधा कर रहे हैं। ऐसे ही एक 25 हजार के इनामी बदमाश को उत्तरप्रदेश एटीएस ने नोएडा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश पश्चिम बंगाल का शातिर सदर अली हैं। एटीएस की ओर से बताया गया है कि सदर अली पूर्व में भी 2010 में चार लाख रुपये की जाली मुद्रा के साथ पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से गिरफ्तार हो चुका है। जहां तीन महीने बाद उसे जमानत मिल गई थी। 2010 में ही उसे दोबारा डेढ़ लाख रुपये के जाली नोट के साथ दबोचा गया था। एटीएस को सदर की तलाश पांच महीनों से थी। अब एटीएस आरोपी सदर को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ करेगी।

एटीएस के आईजी जीके गोस्वामी ने बताया कि पिछले साल 1 नवंबर को तहसीन खान और वसीम खान नाम के दो युवकों को करीब छह लाख के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया था। तहसीन और वसीम को जाली मुद्रा सदर अली और उसकी पत्नी मुमताज बेगम देती थी। तहसीन और वसीम के पकड़े जाने के बाद से सदर और उसकी पत्नी फरार चल रही थी। अब सदर अली जो मालदा पश्चिम बंगाल का रहने वाला है, उसे नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। एटीएस की ओर से बताया गया है कि सदर अली जाली भारतीय मुद्रा उत्तर प्रदेश, हरियाणा व एनसीआर के क्षेत्रों में लोगों को सप्लाई करता था। यह जाली नोट पाकिस्तान में बनाए जाते हैं और बांग्लादेश के रास्ते भारत में सप्लाई होती है।

ये भी पढ़े :

# पंजाब : पुलिस को मिली नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी, 11 किलो अफीम के साथ दो नेपाली महिलाएं गिरफ्तार

# मेरठ : पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, किया तमंचा और पिस्टल बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़

# हिमाचल : शातिरों ने मंदिर को बनाया निशाना, चुरा ले गए चांदी के आभूषण और दानपात्र

# पंजाब : बोगस बिलिंग कर 40 करोड़ की टैक्स चोरी का मामला, दो आरोपी हिरासत में

# उत्तरप्रदेश : मवेशियों के बाड़ों में पड़ा मिला युवक व उसकी चाची का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का मामला

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com